ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

UPSC में नहीं मिली सफलता तो शुरू किया चायनीज फूड बिजनेस, पुणे के सौरभ लोणकर की कहानी आज युवाओं को दे रही प्रेरणा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, April 16, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे निवासी सौरभ लोणकर ने UPSC की तैयारी में तीन साल तक मेहनत की, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद उन्होंने हार मानने के बजाय एक नया रास्ता चुना। जहां कई लोग असफलता से टूट जाते हैं, वहीं सौरभ ने खुद को संभालते हुए फूड बिजनेस की ओर रुख किया। उन्होंने 2019 में 'लिटिल चायना' नाम से एक क्लाउड किचन की शुरुआत की, जिसमें चाइनीज और थाई फूड पर फोकस किया गया।

शुरुआत में सिर्फ दो लोगों के साथ शुरू हुआ ये स्टॉल धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रिय होता गया। आज यह बिजनेस 20 से ज्यादा लोगों की टीम तक पहुंच चुका है और पुणे के कोंढवा इलाके में ‘लिटिल चायना’ नाम से रेस्टोरेंट भी मौजूद है। यहां का टेस्टी और क्वालिटी फूड इसे फूड लवर्स के बीच खासा पसंदीदा बना चुका है।

सौरभ ने बिजनेस में ग्राहकों की पसंद, क्वालिटी सर्विस और डिजिटल मार्केटिंग को प्रमुखता दी। उन्होंने यह समझा कि एक सफल बिजनेस सिर्फ खाने तक सीमित नहीं होता, बल्कि ग्राहक अनुभव और समय के साथ बदलाव को अपनाना भी जरूरी होता है। उनकी मेहनत और सोच ने 'लिटिल चायना' को पुणे में एक खास पहचान दी है।

आज सौरभ लोणकर की कहानी उन युवाओं के लिए मिसाल है जो किसी एक असफलता से अपने सपनों का पीछा करना छोड़ देते हैं। उन्होंने UPSC की तैयारी से मिली अनुशासन और लगन को अपने बिजनेस में लगाया और खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में साबित किया। उनकी यह यात्रा बताती है कि असफलता अंत नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत हो सकती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.